फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नहीं मिलने पर रचाई दूसरी शादी

Thu, 13 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव में ब्याही युवती को घर से भगाकर युवक ने दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद से ही ससुराली मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए उस पर सितम ढा रहे थे। पंचायत के बाद बात नहीं बनने पर बुधवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव की रहने वाली सोनू की शादी दो साल पहले मंझनपुर कोतवाली के गंभीरा गांव में हिमांशु के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए उस पर सितम ढा रहे थे। इसकी शिकायत पीड़िता ने कई बार मायके वालों से की। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। सालभर पहले मांग नहीं पूरी होने पर उसे पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद युवक ने चोरी से दूसरी शादी रचा ली।

जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने ऐतराज किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पति की बेवफाई और ससुरालियों की यातना से आजिज विवाहिता बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति हिमांशु, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच और अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें