जिले में पशु तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार रात तस्कर मवेशियों को ठिकाने पर ले जा रहे थे। सूचना पर हरकत में आई पिपरी पुलिस ने पांच जानवर और दो तस्करों को धर दबोचा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सरगना की तलाश में जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के असरावल गांव के समीप से सोमवार रात पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को इकट्ठा करके वध के लिए गैरप्रांत भेजने की कोशिश में थे। मुखबिर की सूचना पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर धर दबोचा। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से प्रतिबंधित पशुओं के पांच बच्चे बरामद किए है। पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर मोहम्मद अली निवासी धूमनगंज, चंदर निवासी असरावल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पशु तस्कर जानवरों को वध के लिए दूसरे राज्य में भेजने की कोशिश में थे।