फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पड़ोसन से दुराचार की कोशिश

Tue, 11 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में रविवार रात पड़ोसी युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने मनचले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता रविवार रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। बताया कि रात में पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके पास पहुंचा और सोते समय दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर वह शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मुंह दबा लिया। फिर भी वह खुुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाते हुए चिल्लाने लगी।

ग्रामीणों को आते देख युवक विवाहिता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सोमवार सुबह घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें