पुरानी अदावत में घर में घुसकर तोड़फोड़ हुए कातिलाना हमला करना करारी के छिमिरछा गांव के हमलावरों को महंगा पड़ा। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दो महीने पहले पड़ोसियों ने अदावत में अधेड़ को पीटते हुए जान से मारने की नियत को लेकर तमंचे से फायर किया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव निवासी महमूद आलम ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में 15 जनवरी की शाम पड़ोसी साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध में हमलावरों ने पीटते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोक दिया। गोली की आवाज सुनते ही घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौडे। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसकी शिकायत दूसरे दिन थाने में की गई।
इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली। बुधवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस भानू प्रताप, मिथलेश कुमार समेत चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट और कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर एफआईआर दर्ज होेने के बाद से हमलावर घर छोड़कर फरार है। एसओ करारी राकेश यादव ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।