फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, छेड़खानी में फंसे पड़ोसी

Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव के दो युवक पड़ोसन के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में फंस गए हैं। अदालत के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होेने की भनक लगते ही नामजद दोनों व्यक्ति घर छोड़कर फरार हैं।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के यहां 27 मई की शाम पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों ने हमला कर दिया था। उस समय विवाहिता घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में हमला करने वाले पड़ोसी युवकों ने आते ही तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी करने की कोशिश की गई। चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोगों के दौड़ने पर दोनों हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। विवाहिता की मानें तो उसने घटना की नामजद तहरीर दूसरे दिन सरायअकिल थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कई दिनों तक थाने, पुलिस अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काटने पर भी सुनवाई नहीं हुई, तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पीके यादव ने बताया कि घटना मई महीने की है। उस समय क्यों एफआईआर लिखकर घटना की जांच नहीं हुई, तो वे इस बावत कुछ नहीं बता सकते हैं। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें