कोखराज के मुरादपुर रोही गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर वहां से गहने, कपड़े, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी भरवारी चौकी पुलिस को दे दी है। मुरादपुर रोही गांव निवासी राम खेलावन किसान है।
वह परिवार समेत मंगलवार की शाम को घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने चला गया था। बुधवार की दोपहर घर लौटा तो ताला टूटा और घर से गहने, कपड़े, बर्तन और पैसे गायब मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। आसपास के लोग भी जुट गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर भरवारी चौकी पुलिस को दे दी है। पीड़ित के मुताबिक चोर उसके यहां से करीब 25-30 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। वहीं मंगलवार की रात चोरों ने खलीलाबाद गांव निवासी रतिलाल के यहां भी सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन जगहट होने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।