फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन जलाई पशुशाला एक जानवर की गई जान

Wed, 10 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
छेकवा गांव के एक किसान की पशुशाला में सोमवार रात आग लग गई। इससे एक भैंस की मौत हो गई। दो जानवर झुलस गए। भुक्तभोगी ने जमीन पर कब्जे की रंजिश में पड़ोसी पर पशुशाला फूंकने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर पुलिस आरोप की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव निवासी छेदीलाल निषाद किसान है। घर के सामने ही करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी पशुशाला है। इसमें सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। लपटें देख छेदीलाल के होश उड़ गए। वह चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचा। गांववाले दो जानवरों को तो बाहर निकाल ले आए, एक भैंस की जलने से मौत हो गई। मौत के मुंह से निकाली गई गाय, बछड़े की हालत गंभीर है। भुक्तभोगी के मुताबिक पड़ोस के ही एक व्यक्ति से पशुशाला की जमीन को लेकर रंजिश है। आशंका जताई कि रंजिश में पड़ोसी ने पशुशाला जलाई है। पीड़ित ने मंगलवार को पड़ोसी के खिलाफ तहरीर सरायअकिल थाने में दी। एसओ पीके यादव ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें