सिराथू तहसील क्षेत्र के राघवपुर गांव के एक दबंग ने रास्ते पर दीवार खड़ी करके मार्ग अवरूद कर दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर वह लोगों के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। उपजिलाधिकारी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी जुगराज सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने खलिहान की जमीन है।
आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति इस जमीन पर कब्जा कर रखा है। मंगलवार को उसने खलिहान के साथ रास्ते की जमीन पर कब्जा करके दीवार बनानी शुरू कर दी। इससे आमरास्ता अवरूद्ध हो गया। इसका गांववालों ने विरोध किया, तो कब्जेदार और उसके परिवार के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मंगलवार को लोगों ने इसकी शिकायत सिराथू एसडीएम से की। एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने मंझनपुर कोतवाल को निर्माण कार्य की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।