फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा के रास्ते पशुतस्करी हुई तो खैर नहीं

Thu, 04 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाबा के रास्ते जानवरों की तस्करी, जुआ, मादक पदार्थों की बिक्री होने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह अल्टीमेटम बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और घटनाओं का खुलासा करने, फरार अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने का निर्देश दिया।


पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में सीओ और थानेदारों के साथ बैठक करके आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस कप्तान का सारा जोर पशु तस्करी के साथ जुआ और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को रहा। कौशाम्बी के रास्ते हो रही पशुओं की तस्करी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए थानेदारों की नकेल कसी। चेताया कि पशुतस्करी, जुआ और मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक नहीं लगने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान थानेदार आपराधिक घटनाओं और उनके खुलासे की प्रगति, बदमाशों की धरपकड़ आदि की भी समीक्षा की। लंबित पड़ी विवेचनाओं पर उन्होंने मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, कोखराज, चरवा आदि थानेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेताया कि घटनाओं के खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी के तेवर से एसओ और दरोगाओं के चेहरे की रंगत उड़ी रही। समीक्षा बैठक में एएसपी ओम प्रकाश पांडेय, सीओ सिटी रमाकांत यादव, सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी, सीओ चायल रामभवन यादव, आरआई लाइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें