फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के घर धावा बोलकर मचाया उत्पात

Sun, 31 Jan 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरी इलाके के एक गांव का युवक शनिवार की रात पड़ोसी गांव की एक युवती को भगा ले आया था। सुबह इसकी भनक लगने पर युवती के परिजन और पड़ोसियों ने युवक के घर हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। परिजन युवती को लेकर घर चले गए। जबकि युवक हत्थे नहीं चढ़ा। एसओ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पड़ोसी गांव का एक युवक की मजदूरी करता है। बताया जाता है कि मजदूरी करने के दौरान ही उसका इस गांव की एक युवती से संबंध हो गया। रविवार की शाम काम समाप्त होने के बाद वह युवती को अपने घर ले आया। उधर, घर से युवती के गायब होने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया। रातभर पूरा परिवार उसकी खोजबीन में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह कहीं से पीड़ित परिवार को युवती के पड़ोसी गांव में होने की भनक लग गई। इस पर युवती के परिजन और पड़ोस के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। लोगों ने युवक के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से सहमे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिवार के लोग युवती को लेकर घर चले गए। हालांकि इस दौरान युवक को भी गांववालों ने काफी देर तक घर और गांव में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर दोनों गांव के लोगों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें