फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम से उड़ाने की सूचना पर खाली कराए स्कूल

Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के अलीपुरजीता बाजार में शनिवार सुबह स्कूल में बम रखे जाने की सूचना ने  सबको हिलाकर रख दिया। खबर पुलिस कंट्रोलरूम को फोन से दी गई थी। एसपी ने अलीपुर जीता बाजार स्थित सभी स्कूलों को तत्काल खाली करवाया। वे खुद भारी फोर्स, बम निरोधक दस्ता, डाग स्कवॉयड टीम, दमकल लेकर स्कूल पहुंचे। हालांकि तलाशी में कुछ नहीं मिला। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी इस मसले पर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।


पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार को दिन में करीब 10.40 बजे किसी ने फोन करके अलीपुरजीता स्थित शिक्षण संस्थान में बम लगाए जाने की सूचना दी। इस खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ सिराथू, सैनी, कोखराज, पइंसा थाने की फोर्स को अलीपुर जीता भेजकर वहां के सभी स्कूलों को तत्काल खाली कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही खुद पुलिस अधीक्षक, एएसपी, क्राइम ब्रांच टीम, बम निरोधक दस्ते, डाग स्कवॉयड टीम, दमकल और फोर्स लेकर अलीपुर जीता पहुंच गए। एसपी ने अलीपुर जीता बाजार में स्थित मानसिंह इंटर कालेज, दिरगज सिंह इंटर कालेज, हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज, तिलकराज महाविद्यालय, महेश बहादुर उच्चतर माध्यमिक स्कूल, शिवाजी शिक्षा निकेतन के अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की बारीकी से जांच करवाई। हालांकि दिनभर तलाशी में बम अथवा कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि स्कूल में बम रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अलीपुर स्थित एक-एक स्कूल की छानबीन कराई गई है। फौरी तौर पर तो यह किसी की शरारत लग रही है। फिर भी पुलिस इस प्रकरण को बेहद संवेदनशील मानते हुए तफ्तीश में जुटी है। जांच पूरी होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, स्कूल में बम रखे जाने की अफवाह से पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें