फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजलोभी को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस

Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर के एक शख्स ने दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया था। उसके खिलाफ विवाहिता ने दिल्ली में केस दर्ज कराया है। दहेज उत्पीड़न के केस में फंसने के बाद वह कानपुर का मकान बेचकर मंझनपुर भाग आया था। शनिवार को मंझनपुर आई दिल्ली पुलिस ने उसके यहां दबिश दी। उसे दबोचने के बाद दिल्ली पुलिस दहेज का सारा सामान भी समेटकर अपने साथ दिल्ली उठा ले गई है।


दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि कानपुर के रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने दो साल पहले दिल्ली की रहने वाली मोबीना से निकाह किया था। शादी के बाद वह बीवी मोबीना को मायके से एक लाख रुपये मांगकर ले आने को कहता था। मांग पूरी कराने के लिए वह उसे प्रताड़ित भी करने लगा था। दो महीने पहले उसने पैसों के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से दिल्ली पहुंची। उसके पिता ने दिल्ली पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई। उधर, जैसे ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होने की भनक आसिफ को लगी, वह कानपुर में स्थित अपना मकान बेंचकर मंझनपुर भाग आया। यहां वह कटरा नगर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी तलाश में जुटी पुलिस जब कानपुर पहुंची, तो युवक की इस करतूत का पता चला। शनिवार को दिल्ली पुलिस मंझनपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से कटरा नगर मोहल्ले में दबिश देकर दिल्ली पुलिस ने अभियुक्त को धरदबोचा। यही नहीं उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घर में रखा दहेज का सारा सामान भी समेटा। पुलिस अभियुक्त के साथ सारा सामान लेकर लौट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें