फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

Thu, 28 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जवई गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर साथियों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। ग्रामीणों के हस्ताक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जवई गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि साथियों से 50 रुपये के लेन-देन को लेकर बुधवार की शाम तीखी झड़प हो गई। नोक-झोक के बाद साथियों ने दबोच कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को सरेराह पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्ताक्षेप करने पर हमलावर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पांच हमलावरों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। साथियों की पिटाई के बाद से भुक्तभोगी युवक डरा-सहमा हुआ है। एसओ पीके यादव ने बताया कि हमलावरों की तलाश और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें