पूरामुफ्ती थाने के जनका गांव के एक युवक का शव सोमवार की शाम नलकूप के बरामदे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। खाना देने गए छोटे भाई ने नजारा देखा तो चिल्लाते हुए भागा। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जनका निवासी गोपेश (14) पुत्र जंगली सोमवार की शाम घर से नलकूप पर सोने चला गया। रात लगभग आठ बजे छोटा भाई खाना देने के नलकूप पर पहुंचा। नलकूप पहुंचने पर उसने देखा कि भाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। नजारा देख वह शोर मचाते हुए घर के लिए भागा। सूचना पर नलकूप पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। किशोर की मौत के बाद परिजनों में रात भर कोहराम रहा। सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।