फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की चापड़ मारकर हत्या

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सोमवार रात पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चापड़ से अधेड़ पर ताबड़तोड़ वार किया। सुबह खाट पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में अधेड़ का गांव में नाली को लेकर कुछ लोगों से और दामाद से विवाद की बात सामने आई है। हालांकि मामले में अभी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गिरिया खालसा गांव में घसीटे लाल ने घर में ही आटा चक्की खोल रखी है। रोज रात में वह खाना खा कर चक्की में सोता था। सोमवार की शाम उसके घर कुछ रिश्तेदार आ गए। इस पर घसीटे लाल चक्की के बाहर छप्पर के नीचे खाट पर सो गया। रात में पहुंचे हत्यारों ने घसीटे लाल पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किया। उसके माथे, गर्दन और बाएं हाथ में चापड़ से कई वार किए गए। हत्यारों ने इतने शातिराने अंदाज से घटना को अंजाम दिया कि घसीटे लाल की चीख भी नहीं निकल सकी।

सुबह परिजन सोकर उठे तो घसीटे लाल का खून से लथपथ शव खाट पर पड़ा था। शव देखते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। आसपास पड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पता चला कि तीन दिन पहले घसीटे लाल का पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा उसकी बेटी और दामाद के बीच भी विवाद की बात सामने आई। मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


 पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा-बलहेपुर मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास सड़क किनारे अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें