फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से सरेराह 40 हजार की लूट

Fri, 18 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की रात किराना व्यापारी और उसकी मां से 40 हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर दुकानदार और उसकी मां की पिटाई भी की। पीटने के साथ महिला के गहने भी बदमाशों ने छीन लिया। सरेराह हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी मच गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के गड़हीपर मोहल्ला निवासी राजकुमार उर्फ राजू अग्रहरि की अषाढ़ा बाजार में किराना की दुकान है। बुधवार की शाम उसकी मां भी दुकान पर ही थी। रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके मां बासुदई के साथ घर लौट रहा था। आषाढ़ा गांव से आगे बढ़ते ही दो बाइक से आए 4 नकाबपोश युवकों ने दोनों को रोक लिया। जब तक राजकुमार कुछ समझ पाता। बदमाशों ने दबोचकर उसका जेब खंगाल लिया। जेब में रखा 40 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने मां-बेटे की पिटाई भी की। पीटने के दौरान बदमाशों ने महिला की बाली, चेन पट्टी आदि छीन लिया। बदमाशों के भागने के बाद दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। सरेराह हुई लूट से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर करारी पुलिस पहुंची। भुक्तभोगी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ ने बताया कि लूट की यह घटना उचक्कों की कारस्तानी है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें