फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने सगे भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 20 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के काठगांव में बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी ने सगे भाइयों को पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। सुबह दोनों परिवारों के बीच मामूली विवाद पर तीखी झड़प हुई थी। सगे भाइयों को पिटता देख आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के काठगांव निवासी राम आसरे का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह इसी रंजिश में दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर रामआसरे की पिटाई शुरू कर दी। भाई को पिटता देख अशोक बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट देख मौके  पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें