शुक्रवार को वार्ड नंबर-7 में भाजपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट के बीच भाजपा समर्थित उम्मीदवार सहित चार, कांग्रेस का एक घायल हो गए। पांचों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता के भतीजे को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर-6 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिमला महाशा ने बताया कि वह अपने बेटे मनप्रीत तथा दो अन्य युवकों शुभम निवासी प्रेमनगर, डबवाली, सिमरनजीत सिंह निवासी लुधियाना के साथ वार्ड नंबर सात में मतदाताओं की पहचान करने के लिए गईं थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता के भतीजे तथा उसके समर्थकों ने आकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें चोटें मारने लगे। वह बीच में आई तो उस पर भी हमला कर दिया। महाशा के अनुसार शुभम पर पिस्तौल तान ली। अगर वह बीच में न आती तो आरोपी उसे जान से मार देते। बिमला महाशा के अनुसार वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही थी। वह वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की टिकट मांग रही थी।
उसके साथ विश्वासघात हो गया। मजबूरन उसे भाजपा का दामन थामना पड़ा। जब वह चुनाव मैदान में हैं। इसी रंजिश में उन पर हमला हुआ है। दूसरे पक्ष के घायल शिवा ने बताया कि वह वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण लाल के समर्थन में वोट मांगने जा रहे थे। उसे देखते ही वहां खड़े शुभम ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। उसने उसे रोका तो हमला कर दिया। शुभम के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। कुछ समय पहले पंजाब के एक मैरिज पैलेस में उनका झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े की रंजिश में उस पर हमला हुआ है।
घायल शुभम के ब्यान पर समन तथा अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली।
इनेलो तथा कांग्रेस निकाय चुनाव में हार दिखती देख बौखला गए हैं। दोनों पार्टियां गुंडागर्दी पर उतर आई हैं। तभी तो ओच्छे हथकंडे अपना रही हैं। अब इन्हें संभल जाना चाहिए, हरियाणा में सरकार भाजपा की है। गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
-जगदीश चोपड़ा, राजनीतिक सलाहकार सीएम हरियाणा।