फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन की जमीन का कराया बैनामा

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के पति का पुरवा गांव की एक महिला को बहाने से तहसील ले जाने के बाद पड़ोसी ने उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। जमीन बैनामे की जानकारी महिला के बेटे को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर उसे जालसाज धमकी देते हुए दौड़ा लिया। बुधवार को भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ पइंसा को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पइंसा थाना क्षेत्र के पति का पुरवा गांव के रहने वाला छेद्दू पुत्र शंकर लाल ने बताया कि वह पश्चिमशरीरा के सिंघवल गांव में रहता है। मां मालती देवी और पिता शंकर लाल पैतृक गांव पति का पुरवा में रहते है। आरोप है कि  कुछ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले दंपति उसकी मां को बहाने से सिराथू तहसील ले गए। इसके बाद उससे सवा बीघे जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। पड़ोसी की जालसाजी की जानकारी उसे हुई तो वह गांव पहुंचा और उसने विरोध किया। इस पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया गया। इस पर बुधवार को भुक्तभोगी मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ पइंसा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें