फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में तीन साल के मासूम को कुंए में फेेंका, मौत

Thu, 19 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। घर के सामने मंगलवार की शाम खेल रहे सिकंदरपुर बजहा गांव के तीन वर्षीय मासूम बच्चे की लाश बुधवार की सुबह घर से दूर कुएं में उतराई मिली। आरोप है कि खेलते समय गांव के ही एक युवक ने उसे अगवा करके कुएं में फेंककर जान ले ली। बच्चे के दादा की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने पड़ोसी युवक  के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक से इस परिवार को कई महीने से मनमुटाव चल रहा था। मूरतगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद सच्चाई सामने आएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुटी है, जो घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव निवासी विजय करन किसान है। बताया कि मंगलवार की शाम उसका तीन वर्षीय बेटा पंकज घर के सामने ही खेल रहा था। वहीं से वह लापता हो गया था। काफी देर तक बच्चे के नजर नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, घर के सामने से बच्चे के गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। रातभर पूरा गांव बच्चे की तलाश में लगा रहा।

बुधवार की सुबह भी लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित पुराने कुएं में उसकी लाश उतराई दिखी। इससे लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के दादा संपतलाल ने बताया कि पड़ोसी युवक से उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


कहा कि मंगलवार की शाम को भी झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके बाद भी यह घटना हुई है। संपत ने इसी पड़ोसी युवक पर बच्चे को अगवा करके कुंए में फेंककर मार डालने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले राजकरन पुत्र रामा के खिलाफ मासूम को अगवा करके हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें