फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चाची-दादी को किया लहूलुहान

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान चायल कस्बे के एक युवक ने चाची और दादी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी विमला देवी पत्नी संतलाल बृहस्पतिवार की सुबह घर के सामने बैठी बर्तन धुल रही थी। तभी बगल के मकान में रहना वाला उसका भतीजा आया और घर में घुसकर मोबाइल चार्ज करने लगा। चुपचाप घर में घुसने का जब विमला ने विरोध किया, तो वह उससे भिड़ गया। दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में आए युवक ने विवाहिता की पिटाई शुरू कर दी। युवती को पीटते देख उसकी सास बिट्टन देवी बीच बचाव करने दौड़ी, तो युवक ने उसकी भी जमकर पिटाई की। इससे दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। लोगों को आता देख युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। लोगों ने खून से लथपथ पड़ी दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें