फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू और प्रेमी के काट दिए सिर के बाल

Sat, 28 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू के कमरे में उसके आशिक को देखकर ससुराल के लोग आगबबूला हो गए। इन्होंने पहले दोनों की पिटाई की। फिर बहू और उसके प्रेमी के सिर के बाल काट दिए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता और युवक को हिरासत में ले लिया। विवाहिता की तहरीर पर ससुर समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


कोखराज एसओ जेपी यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक एटा के एक भट्ठे में काम करता है। उसकी पत्नी ससुराल में करीब 5 साल की बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। बताया जाता है कि मायके आते-जाते विवाहिता का संपर्क चरवा के पन्नोई गांव के एक टेंपो चालक से हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इतना ही नहीं चोरी छिपे युवक विवाहिता के ससुराल भी आने जाने लगा। दोनों में संबंधों की आशंका परिजनों को हो गई। वहीं दो दिन से टेंपो चालक विवाहिता के कमरे में ही छिपकर रह रहा था। कहीं से इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हो गई।

 वे युवक की तलाश में विवाहिता के घर आए और पूछताछ करके चले गए। इस पर घरवालों को बहू के कमरे में उसके छिपे होने का शक हुआ। ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाहिता से पूछा, तो वह मुकर गई, लेकिन उसकी बेटी ने मां की पोल खोल दी। इसके बाद बहू के कमरे में ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे खोज निकाला। फिर क्या था। बहू की करतूत से तमतमाए परिजन फिर गए। दोनों की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही बहू और उसके प्रेमी के सिर के बाल भी काट दिए गए। इन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। इसी बीच सूचना कोखराज पुलिस को मिल गई। फोर्स लेकर गांव पहुंचे एसओ ने विवाहिता और उसके प्रेमी को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुर, जेठ और परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें