फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की अफवाह से हलाकान रही पुलिस

Wed, 25 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक द्वारा एक किशोरी को अगवा किए जाने की खबर पर मंगलवार दोपहर हड़कंप मच गया। एसपी कई थानों की फोर्स के साथ गांव में छानबीन की। पुलिस कर्मियों के साथ कई गांवों में तांत्रिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन पुलिस को सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण की सूचना असत्य थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव के एक ग्रामीण ने दोपहर करीब दो बजे 100 नंबर पर काल करके तांत्रिक द्वारा एक किशोरी को अगवा किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय मंझनपुर, करारी, कोखराज, सैनी कोतवाली के साथ गांव पहुंचे। पलभर में राघवपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पूछताछ के दौरान सूचना देने वाला युवक  पुलिस अफसरों को कुछ भी सही नहीं बता सका। अपहरण के अफवाह से देर शाम तक पुलिस अफसर और कर्मी परेशान रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस को दी गई सूचना निराधार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें