फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता पर सरेराह कातिलाना हमला

Wed, 18 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के रहने वाले कांग्रेस के पूर्व जिलासचिव सतीश उर्फ दीपक पांडेय पर सोमवार की रात इलाहाबाद से लौटते समय कातिलाना हमला हुआ। महगांव के समीप बोलेरो और इनोवा सवार युवकों ने उन पर गोलियां बरसाईं। हमले में कांग्रेसी नेता तो बाल-बाल बच गए। पर, उनकी सफारी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुरामुफ्ती कोतवाली को तहरीर दे दी है। पर, हमलावर कौन थे? उनकी किससे क्या रंजिश है? इसकी वह कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे सके। फौरी तौर पर पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के सझिया गांव निवासी सतीश कुमार पांडेय उर्फ दीपक लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पूर्व में वह पार्टी के जिला सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 2.30 बजे वह इलाहाबाद से घर सझिया (चरवा) अपनी सफारी गाड़ी से लौट रहे थे। उनके साथ सफारी में गांव के ही रहने वाले रामचंद्र भी थे। उनका कहना है कि जैसे ही सफारी महगांव के समीप पहुंची। पीछे से आए बोलेरो और इनोवा सवार लोगों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

आरोप है कि हत्या की नीयत से कई गोलियां दागी गईं। वह और उनके साथ रहे रामचंद्र तो बाल-बाल बच गए। पर गोली लगने से उनकी कार का शीशा टूट गया। गाड़ी भी पंचर हो गई। रात में ही उन्होंने फोन से घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को दी। साथ ही दूसरी कार मंगाकर वे घर गए। एसओ पुरामुफ्ती ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। कहा कि वे खुद घटनास्थल पर भी मौका मुआयना करने गए थे। एसओ ने फौरी तौर पर घटना पर संदेह जताया है। कहा कि तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें