फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स शाप में दबंगों ने मचाया उत्पात

Sun, 08 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तगादा करने को लेकर रविवार की दोपहर चरवा बाजार की एक इलेक्ट्रिानिक्स की दुकान पर दबंग युवकों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। दुकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर युवकों ने दुकानदार को पीटकर घायल भी कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों की भीड़ जुटने पर उपद्रवी धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी दुकानदार ने घटना की तहरीर चरवा कोतवाली पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी घनश्याम गुप्ता की चरवा बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। उसने बताया कि करीब महीने भर पहले स्थानीय एक व्यक्ति उसकी दुकान से टेलीविजन उधार ले गया था। उसने हफ्तेभर में कीमत चुकता करने का वादा किया था। इधर, होली तक पैसा नहीं देने पर उसने बृहस्पतिवार को पैसा मांगा था। आरोप है कि तकादा करने पर वह उससे भिड़ गया था। तब लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया था। इधर, पैसे के इसी लेनदेन को लेकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ रविवार की दोपहर उसकी दुकान पर हमला कर दिया। दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की।

इसका विरोध करने पर हमलावरों ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई भी की। मारपीट होती देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गया। लोगों को जुटते देख हमलावर धमकी देते भाग निकले। हमलावरों के भाग जाने पर भुक्तभोगी दुकानदार चरवा कोतवाली गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। दुकानदार का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने जांच का बहना बनाकर दुकान में हमला और मारपीट की रिपोर्ट नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें