सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला आदर्श नगर में चोरों ने एक बंद घर को खंगाल कर यहां से नगदी, जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला आदर्श नगर गली नंबर तीन निवासी प्रमोद कुमार होली पर परिवार के साथ अपने गांव गए थे। इनका घर बंद था। शनिवार की रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। यहां से चोरों ने 20 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख का माल गायब कर दिया। रविवार को प्रमोद घर पहुंचे तो घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।