फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर धमकाने, रंगदारी मांगने का आरोप

Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली के बरइन का पुरा गांव के एक युवक ने मंझनपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन समेत 5 लोगों पर धमकाने, 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी ने इसकी नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली में दी है। मामले में एसओ ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरइन का पुरा भडे़सर गांव निवासी बलराम शुक्ल ने बताया कि उसने पात गांव के समीप जमीन का बैनामा लिया था। इसी खरीदी गई जमीन पर वह मकान का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे मंझनपुर के रहने वाले पूर्व चेयरमैन अपने 4 अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से आए। इन लोगों ने आते ही राजगीर और मजदूरों को धमकाते हुए काम बंद करा दिया। जमीन को लेकर विवाद करते हुए उससे 5 लाख रुपये की मांग की। चेताया कि पैसे नहीं देने पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। आरोप है कि इस मनमानी का विरोध करने पर इनमें से एक व्यक्ति ने असलहा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद होता देख आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ होती देख पूर्व चेयरमैन और उनके साथ रहे लोग उसे जल्दी से 5 लाख रुपये पहुंचाने की धमकी देते हुए चले गए। घटना से भुक्तभोगी के होश उड़े हुए हैं। शुक्रवार को उसने मामले की शिकायत मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें