फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार

Thu, 25 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करारी इलाके की एक विवाहिता के साथ सरायअकिल क्षेत्र के एक युवक ने दुष्कर्म किया। विवाहिता के पति ने बृहस्पतिवार को करारी थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं।


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी करीब 5 साल पहले सरायअकिल क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवक कानपुर में प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। विवाहिता घर में अकेली रहती है। दो दिन पहले युवक घर आ गया। बुधवार की शाम वह बाजार की ओर गया था। घर में पत्नी अकेली थी। तभी सरायअकिल क्षेत्र का एक परिचित युवक उसके घर आ गया। आरोप है कि विवाहिता को घर में अकेली देख उसने उसे धरदबोचा और मनमानी करने लगा। विवाहिता का मुंह दबाकर उसने दुष्कर्म किया। इज्जत लूटने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाजार से पति के लौटने पर विवाहिता ने युवक की कारस्तानी बताई तो उसके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार की सुबह पति ने करारी थाने जाकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्रार्थनापत्र लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। एसओ करारी ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें