फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गई जान

Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर पुरामुफ्ती के समीप बुधवार दोपहर टेंपो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में हथियाभीट     गांव के रहने वाले युवक की मौत हो गई। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हथियाभीट गांव का रहने वाला दिनेश कुमार (22) पुत्र मेवालाल बुधवार सुबह किसी काम से बाइक से भरवारी बाजार जा रहा था। इस दौरान वह तेरहमील गांव के समीप पहुंचा। तभी सामने से आ रहे टेंपो से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टेंपो की सीधी टक्कर लगने से वह बाइक समेत दूर जा गिरा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर टेंपो चालक वाहन समेत भाग निकला। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन आए। खून से लथपथ युवक को लेकर घरवाले अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है िक युवक ने हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें