फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को लूटा

Sun, 21 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाई की शादी के लिए दिल्ली से घर आ रहे बसुहार गांव के युवक को जहरखुरानों ने रास्ते में लूट लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाश उससे 17 हजार रुपये और दो बैग लूट ले गए। बैग में परिजनों के लिए खरीदे गए नए कपड़े थे।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी गंगासागर (35) दिल्ली के एक निजी फर्म में नौकरी करता है। उसके छोटे भाई की शादी है। 24 फरवरी को तिलक और 29 फरवरी को बारात जानी है। भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह घर आने को शनिवार को दिल्ली से निकला था। परिजनों के मुताबिक जब ट्रेन सिराथू पहुंची, तब उसने मोबाइल से बात की थी, बताया था कि घंटेभर में वह इलाहाबाद पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दो-तीन घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग उसके मोबाइल पर फोन करने लगे, लेकिन काल रिसीव नहीं हो रही थी। काफी देर तक फोन करने के बाद भी बात नहीं होने पर परिजन परेशान हो उठे। घबराए परिजन उसकी खोजबीन में निकले। बसुहार से रास्तेभर उसकी तलाश करते परिवार के लोग इलाहाबाद पहुंचे, तो वह प्लेटफार्म पर अचेत मिला। जीआरपी को घटना की सूचना देते हुए घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। इलाज के दौरान करीब आधी रात उसे होश आया। भुक्तभोगी के मुताबिक उसके पास 17 हजार रुपये कैश और कपड़ों से भरा दो एयरबैग था, जिसे जहरखुरान लूट ले गए। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि उसके साथ कब और कैसे घटना हो गई। माना जा रहा कि ट्रेन से उतरते समय किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत करके लूटा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें