फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरामुफ्ती में सरेराह अधेड़ का अपहरण

Sun, 21 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरामुफ्ती में शनिवार की शाम सरेराह कार सवार युवकों ने बाइक सवार अधेड़ को अगवा कर लिया। गंगा के कछार में ले जाने के बाद बंधक बनाकर अधेड़ से नगदी और मोबाइल छीनकर भाग निकले। सुबह थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।


इलाहाबाद जिले के पूरे कलापत हंडिया निवासी संजय सिंह पुत्र लालमन शनिवार की शाम कोखराज जा रहा था। बताया कि पुरामुफ्ती थाने के समीप पहले से घात लगाकर खड़े कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसे जबरन दबोच कर कार में बैठा लिया। इसके बाद गंगा के कछार में ले जाकर बंधक बना दिया। पिटाई करने के बाद अपहर्ताओं ने दो लाख रुपये नगदी के साथ मोबाइल छीनकर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अपर्ह्ताओं के चंगुल से छूटा अधेड़ भोर में थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने आधा दर्जन अपहर्ताओं के खिलाफ अपहरण, मारपीट और छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राकेश सरोज ने बताया कि पैसे के  लेन-देन में घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस घटना की तहकीकात और अपर्ह्ताओं की तलाश कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें