फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर परदेशी को लूटा

Sat, 20 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूना से कमाकर घर लौट रहे इलाहाबाद सुलेम सराय के युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। शनिवार की सुबह युवक पिपरी थाने के रहीमाबाद चौकी समीप सड़क किनारे बेहोश मिला। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।


इलाहाबाद के सुलेमसराय कस्बा निवासी बसंत मिश्र पुत्र कृपाशंकर महाराष्ट्र के शहर पूना की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घर आने के लिए शुक्रवार की रात वह इलाहाबाद जंक्शन में उतरा। वहां से टेंपो में सवार होकर वह घर के लिए निकला था। शनिवार की सुबह बसंत पिपरी थाने की पुलिस चौकी रहीमाबाद के समीप सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। सुबह मार्निंगवाक के लिए निकले लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी, तो गांववाले सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अचेत पड़े युवक के पास मिली डायरी में लिखे नंबरों पर फोन लगाकर उसकी पहचान कराई। पहचान होने पर घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। माना जा रहा है कि रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे लूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें