फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर के लुटेरों ने पेट्रोल पंपकर्मी को लूटा

Sat, 20 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार चार लुटेराें ने शनिवार की तड़के शहर कोतवाली के झांसी हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशाें की तलाश में घेरा बंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने बताया
विज्ञापन


कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। काेंच कोतवाली क्षेत्र के गांव पनयारा निवासी भाजपा नेता कौशल किशोर का उरई झांसी हाईवे पर स्थित गांव बड़ागांव के पास पेट्रोल पंप है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे पेट्रोल पंप पर कर्मचारी संतोष कुमार निवासी मुलूपुरा उरई ड्यूटी पर था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए

और बाइक में पेट्रोल भरवाया। कर्मचारी ने इनसे पैसे मांगे तो विवाद हो गया। पेट्रोल पंप कर्मी का आरोप है कि चाराें ने उसे पीटा और उसकी जेब में पड़े 45 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मी से बात करने के बाद आसपास के थानाें को भी अलर्ट कर बदमाशाें की घेरा बंदी
विज्ञापन


की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर एसपी एन कोलांचि भी आलाअधिकारियाें के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर  कोतवाल को मुकदमा दर्जकर खुलासे के निर्देश दिए है। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले भी एट थाना क्षेत्र के गांव बिलायां के पास बाइक सवार युवक ने खराब खड़ी कार सवाराें से करीब साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए थे। इससे यह तय कि कोई स्थानीय लुटेराें का गिरोह सक्रिय है जो भोर के समय लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

लुटेरे क्यों चुनते भोर का वक्त
रात भर की गश्त से थकी पुलिस सुबह के समय आलस में रहती है। इससे वारदात करने के लिए ये समय काफी मुफीद रहता है। इसलिए लुटेरे इस समय आराम से वारदात कर निकल जाते हैं। इससे पहले भी एट लूट कांड में भोर का समय ही लुटेराें ने चुना था।

कर्मी के दावाें में कितनी सच्चाई
पेट्रोल पंप कर्मी संतोष की बताई लूट कहानी पुलिस और न ही लोगों के गले उतर रही है। पीड़ित ने पहले पुलिस को केवल मारपीट की तहरीर दी थी। इसके बाद दूसरी तहरीर देकर 45 हजार रुपये लूटे जाने का तथ्य बढ़ाया गया। खास बात ये भी है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे तो उन्होंने कैश रूम तोड़ने की कोशिश क्यों नहीं की। इसी तरह से

पेट्रोल पंप के बगल के कमराें में अन्य कर्मी का परिवार भी रहता है। वहां रहने वाली बुजुर्ग महिला चक्की में गेहूं पीस रही थी उसे लूट की भनक तक नहीं लगी। इसके अलावा एक परिवार स्कार्पियो से मुंबई जा रहा था। आराम करने के लिए वह भी वहीं पेट्रोल पंप के सामने चादर बिछाए लेटा था। लुटेराें ने उन्हें क्यों नहीं लूटा। यह कई बिंदु हैं

जिन पर पुलिस पड़ताल कर रही है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह जांच कर रहे है अभी जो दूसरी तहरीर दी है उस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें