फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश में फंसा पड़ोसी

Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुराचार करने की कोशिश करना पड़ोसी युवक को महंगा पड़ा। चार माह पहले विवाहिता को अकेली देख युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बृहस्पतिवार को अदालत के आदेश पर पुरामुफ्ती पुलिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 10 नवंबर की दोपहर घर पर अकेली थी। विवाहिता ने बताया कि घर में अकेली देख बहाने से पहुंचा पड़ोसी युवक उसे दबोच कर मनमानी करने लगा। युवक की हरकत देख वह चिल्लाने लगी। इस पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया।  पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ राकेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें