फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी, बेटी को पीटकर घर से भगाया

Thu, 18 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोंपा गांव के एक युवक ने दहेज को लेकर हुई कहासुनी के दौरान बीवी और बेटी को पीटकर घर से भगा दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पति की पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस परामर्श केंद्र की प्रभारी को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव की रहने वाली संगीता देवी की शादी दो साल पहले खाेंपा गांव के बड़कू के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इल्जाम है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं। उसके साथ मारपीट भी की जाती है। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। दो दिन पहले युवक का दहेज को लेकर ही पत्नी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान उसने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद दुधमुंही बच्ची समेत घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें