फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बेखौफ पशु तस्करों का दुस्साहस

Sat, 13 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेखौफ पशु तस्करों ने शुक्रवार की रात अजुहा के समीप पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। जानवरों से भरा ट्रक रोकने पर पुलिस जीप में टक्कर मारकर पशुतस्कर भाग निकले। जीप में सवार चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ट्रक और उसमें लदे 18 जानवरों को बरामद किया है। मामले में फतेहपुर के चार पशु तस्करों के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।


सैनी कोतवाली की अजुहा चौकी पुलिस को शनिवार की भोर करीब 4 बजे सूचना मिली कि खखरेरू क्षेत्र से 18 जानवरों को ट्रक में लादकर वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी संजय गुप्ता, एसआई हशमत अली और सिपाहियों के साथ हाईवे पर पहुंचे और ससुर खदेरी पुल के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब 20 मिनट बाद फतेहपुर की ओर से जानवरों से भरा ट्रक आ गया। इसे चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इतना ही नहीं इस दौरान बेखौफ पशु तस्करों के ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पशु तस्करों के ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के पीछा करने से घबराए पशु तस्कर और चालक थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक और उसमें लादे गए 18 बैलों को बरामद किया है। ट्रक में मिले जानवरों को पुलिस ने स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रक और जानवरों को छोड़कर भागे पशु तस्कर अनीस अहमद पुत्र इदने हसन, इश्तियाक अहमद पुत्र वहीद कुरैशी, अबु अहमद पुत्र नूर मोहम्मद, फारूक पुत्र अजमत उल्ला निवासी नटाें का डेरा खंतवा थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार हुए तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें