फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाओं संग डांस करने में नपे चौकी प्रभारी व सिपाही

Sat, 16 Feb 2019 12:57 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली इलाके में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में बालाओ संग ठुमके लगाना हिनौता चौकी प्रभारी व एसओजी के एक सिपाही को बेहद महंगा पड़ा। डांस सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों को लाइन लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि महेवाघाट इलाके में कहीं पर कोई वैवाहिक कार्यक्रम था। वहां चौकी प्रभारी हिनौता पंधारी सरोज व एसओजी सिपाही जीतेंद्र सिंह गए थे। कार्यक्रम में डांस का प्रोग्राम था। जिसमें पुलिस कर्मी भी शामिल थे। सोशल मीडिया में इन लोगों की तस्वीर आई है। दोनों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें