फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर हंगामा

Tue, 11 Sep 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोहरा मारुफपुर गांव में सोमवार सुबह मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। नौबत मारपीट की आती इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लाश उसी जगह पर दफन करा दी। मामले में किसी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के बिजिया गांव की अजरा (12) पुत्री असलम को रविवार रात सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह पिता असलम शव लेकर अपने ननिहाल गोहरा मारुफपुर पहुंच गया। वहां देवी मंदिर के पास लाश दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे निकलने के साथ इनके बीच कहासुनी होने लगी। तभी किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्र व इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। भूमि बंजर होने की वजह से उसी स्थान पर मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस माहौल सामान्य बता रही है।

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकशरीरा गांव की एक युवती दो दिन से संदिग्ध दशा में गायब है। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर सोमवार को उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

डकशरीरा गांव की रंजना देवी (20) पुत्री मेदीलाल आठ सितंबर को शाम के वक्त किसी काम से घर के बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। आसपास की सभी रिश्तेदारियां खंगाल डाली। पर, कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें