फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर लाखों की लूटपाट

Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पूरामुफ्ती निवासी सर्राफा व्यापारी के घर बुधवार की रात चोर छत के रास्ते कमरे में पहुंचे। सो रहे परिजनों को तमंचा सटाकर आलमारी की चाभी ले ली। आलमारी में रखी नगदी और सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। चोरों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती गांव निवासी आनंद प्रकाश सोनी पुत्र राजकुमार सर्राफा व्यापारी है। बुधवार की रात उसका परिवार खा-पीकर सोया था। आधी रात को चोर छत के रास्ते कमरे में पहुंचे। सो रहे परिजनों को तमंचा सटाकर चोरों ने बंधक बना लिया। इसके बाद आलमारी की चाभी ली। आलमारी का लॉक खोलकर उसमें रखा 11 हजार रुपया नगद, दो तोला सोना और सवा किलो चांदी का जेवरात ले लिया। इसके बाद घर के प्रमुख दरवाजे से चोर तमंचा लहराते हुए निकल गए। चोरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए। सुबह पीड़ित ने घटना की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें