फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने किसान को रौंदा, मौत

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के सटई चौराहे के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने किसान को राैंद दिया। हादसे में वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के नीबीशाना गांव निवासी वासुदेव (55) पुत्र राम सूरत किसान था। शनिवार की सुबह वह साइकिल से खाद लेने के लिए सटई चौराहा बाजार गया था। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई वृद्ध की मौत से घर परिवार के लोगों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें