फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में नकदी व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर करारी के बजहा खुर्रमपुर गांव में ब्याही गई युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसे लेकर मायके और ससुरालवालों के बीच पंचायत भी हुई। पर बात नहीं बनी। शुक्रवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ सैनी को जांच करके दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बथुई गांव की रहने वाली किरन देवी ने बताया कि सालभर पहले उसकी शादी बजहा खुर्रमपुर गांव निवासी ऊधौश्याम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से दहेज के रूप में बाइक और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी कराने के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। परिजनों के साथ मिलकर पति भी उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। हफ्तेभर पहले ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती की दशा देख परिजन सन्न रह गए। मायके वालों ने बेटी की ससुराल आकर ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। आरोप है कि बगैर मांग पूरी किए ससुराल के लोग विवाहिता को विदा कराने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने एसओ करारी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें