फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पेड़ से भिड़ी, पांच जख्मी

Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दर्शनार्थियों से भरी कार शनिवार की दोपहर कोर्रई गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। कार सवार कड़ा से देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक जख्मी महिला की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र शारदा प्रसाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ कार से कड़ा देवी धाम दर्शन के लिए गया था। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कोर्रई गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार अमित कुमार (26), रिंकी देवी (22), प्रेमवती (55), आरती देवी (16), अरविंद कुमार (20) घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मौके पर पहुंचे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टराें ने जख्मी आरती देवी की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी तरह सैनी के कमासिन मोड़ के समीप बोलेरो सड़क  किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार भोला सिंह और धनराज सिंह निवासी धाता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें