फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर्मियों के सामने जल गई कार

Fri, 05 Oct 2018 12:53 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। कस्बे के एक गैराज में गुरुवार को फायर कर्मियों के सामने एक कार शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में खाक हो गई। सूचना पर फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन ऐन मौके पर पंप खराब हो जाने से वह लाचार खड़े रहे। महेश चौरसिया के गैराज में पुनवार गांव निवासी शारधा प्रसाद ने अपनी मारूती कार बनने के लिए छोड़ी थी। गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई। इसे लेकर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन फायर सर्विस को खबर दी गई। सूचना के तत्काल बाद पश्चिम शरीरा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी आ गई। फायर कर्मियों जैसे ही आग बुझाने से लिए पंप चलाया तो वह नहीं चला। बनाने का भी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। नतीजतन फायर सर्विस के लोग भी तमाशबीन बने खड़े रहे और पूरी कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें