फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हालात में घर के भीतर झुलसी महिला

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले की एक विवाहिता सोमवार की शाम घर के भीतर संदिग्ध हालत में झुलस गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर दौड़े लोगों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। नाजुक दशा में युवती को इलाहाबाद के एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी की पत्नी सीमा देवी (40) सोमवार को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे। इसी बीच शाम करीब 4 बजे सीमा की चीखें आसपास के लोगों ने सुनी। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग दौड़े। घर के भीतर का मंजर देख कस्बाइयों की रूह कांप गई। भीतर विवाहिता आग का गोला बनी थी। लोगों ने प्रयास करके आग पर काबू पाया। जब तक लोग आग बुझाते, विवाहिता गंभीररूप से झुलस चुकी थी। पड़ोसी घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घरवालों के मुताबिक विवाहिता खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस रिसने से आग भड़कने से यह हादसा हो गया। अजुहा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के संदिग्धदशा में जलने की घटना की जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर कस्बे के लोगों में तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें