फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने पुआल में लगाई आग

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में बीती रात्रि अराजक तत्वों ने घर में रखे पुआल में आग लगा दी। आग लगने से दूसरे भाई का छप्पर चपेट में आग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


याकूबपुर निवासी रामकिशोर पुत्र अंगनू रैदास रोज की भांति रविवार की रात अपने घर में परिवार समेत सो रहे थे। तभी देर रात अराजक तत्वों ने घर के पीछे रखे पुआल में आग लगा दी। आग की लपटो को देख रामकिशोर उठे और शोर मचाने लगे। चीख सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। देखते ही देखते आग ने रामकिशोर के भाई विश्राम सिंह के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय पीड़ितों को आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। आगजनी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें