फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए भाइयाें ने मार डाला

Tue, 29 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के सचवारा गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में भाईयों ने ही भाई महेश को मौत के घाट उतार दिया। महेश की पीट-पीटकर सरेआम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई व एक भतीजा भाग निकले हैं।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


       करारी थाना क्षेत्र के सचवारा गांव का रहने वाला महेश कुमार (32) पुत्र ननका का भाई से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान भाई गणेश प्रसाद, महेंद्र और भतीजे राजेंद्र ने महेश को बेरहमी से पीटते हुए गुप्तांग में जोरदार प्रहार कर कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से घर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पत्नी शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गणेश, महेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई-भतीजे द्वारा युवक की हत्या किए जाने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। करारी कोतवाल जेपी राय ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की तहकीकात और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें