फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थर के संघर्ष में जख्मी बालिका की मौत

Sat, 17 Oct 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर में जख्मी बालिका की बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चार हमलावरों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में लल्लन सिंह का पड़ोसी से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच लाठी-डंडों से हमले के साथ जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस हमले में लल्लन सिंह की बेटी सपना (08) समेत छह लोग घायल हो गए थे। ईंट-पत्थर लगने से सपना को गंभीर चोटें आई थी। हालत बिगड़ने पर उसे घरवालों ने इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। घायल बालिका की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना तहकीकात शुरू कर दी है। बालिका की मौत के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें