फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, चोरी का प्रयास

Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के चित्तापुर ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। बैंक के भीतर दाखिल होने के लिए चोरों ने दो जगह सेंधमारी किया। पर, मंसूबा पूरा नहीं हो सका। जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाखा प्रबंधक के साथ ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोआबा के ग्रामीण बैंकों पर इन दिनों चोर, बदमाशों की नजर लगी हुई है। एक के बाद एक ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया जा रहा है। बुधवार की रात सरायअकिल के चित्तापुर गांव स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पीछे की दीवार में बेखौफ चोरों ने दो जगह सेंधमारी की। पर, सफलता नहीं मिल सकी। चोर यहां से बैरंग लौट गए। बृहस्पतिवार की सुबह बैंक के पीछे नकब देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक के साथ पुलिस को दी। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ चायल एसएस ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें