फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित अध्यक्ष के घर दबंगों ने फेंका बम

Sat, 02 Dec 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
बम फटने से जली बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर शुक्रवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने बम फेंक दिया। धमाके से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बम की चिंगारी से घर के समीप खड़ी बाइक धूं-धूंकर जल गई। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चायल के पूर्व विधायक शिवदानी निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे। मतगणना के बाद जीत का सेहरा बंधने पर शुक्रवार शाम वह घर पर लोगों के साथ बैठे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने चलती बाइक से उनके घर पर बम फेंक दिया। बम धमाके से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई।

आग की जद में आने से घर के सामने खड़ी बाइक धं-धूंकर जल गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व विधायक के घर हमले की जानकारी होते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना के साथ ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरेशाम हुए बम के हमले से कस्बे में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें