फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने किशोर को रौंदा, मौत

Fri, 11 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चौराहे के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर ढाबे में काम करता था। परिजनों ने गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी शमसाद (16) पुत्र आशिक अली स्थानीय एक ढाबे में मजदूरी करता था। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह ढाबे का काम खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह करारी चौराहे के समीप पहुंचा, तभी इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो साइकिल में टक्कर मारते हुए किशोर को रौंद दिया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए बोलेरो का पीछा करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।

घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में हुई किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें